Skip to main content
Skip to main content
Latest Updates Latest Chhattisgarh government job updates, admit cards and results.

CGSSB NSSK26 Home Guard Fire & Emergency Services Recruitment 2026 – 295 Vacancies | Apply Online

CGSSB NSSK26 Home Guard, Fire & Emergency Services & SDRF Recruitment 2026
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB – पूर्व नाम व्यापम) द्वारा नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के अंतर्गत स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक एवं वॉचरूम ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए लिखित भर्ती परीक्षा (NSSK26) का आयोजन किया जा रहा है। पात्र उम्मीदवार CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CGSSB NSSK26 Recruitment 2026 के अंतर्गत नगर सेना (Home Guard), अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ (Fire & Emergency Services) तथा राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) में स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक एवं वॉचरूम ऑपरेटर के कुल 295 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के अंतर्गत स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक) का 01 पद, वाहन चालक के 14 पद, वाहन चालक कम ऑपरेटर के 86 पद, फायर मेन के 117 पद, स्टोर कीपर के 32 पद, मैकेनिक के 02 पद, वॉचरूम ऑपरेटर के 19 पद तथा वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) के 04 पद शामिल हैं।

महत्वपूर्ण सूचना: यह भर्ती केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) में पात्र अभ्यर्थियों के लिए है। संबंधित विभाग द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा में पात्र अभ्यर्थियों की सूची CGSSB को प्रदान की गई है। केवल वे अभ्यर्थी ही CGSSB वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो शारीरिक दक्षता परीक्षा में पात्र पाए गए हैं। बिना ऑनलाइन आवेदन के किसी भी पात्र अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण सूचना: अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) द्वारा दी गई जानकारी की पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी। आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक SUBMIT करने के बाद ही आवेदन मान्य होगा। कृपया आवेदन का प्रिंट आउट अनिवार्य रूप से लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।
भर्ती संगठन
CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) – छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल
परीक्षा का नाम
NSSK26 – नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा SDRF लिखित भर्ती परीक्षा
पदों के नाम
स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक, वॉचरूम ऑपरेटर, स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक), फायर मेन, वायरलेस ऑपरेटर (संविदा)
कुल रिक्तियां
295 पद
वेतनमान
विभिन्न वेतन मैट्रिक्स लेवल (पद अनुसार)
आवेदन का माध्यम
Online Only – CGSSB पोर्टल के माध्यम से
आवेदन प्रारंभ तिथि
11 अगस्त 2026 (मंगलवार)
आवेदन की अंतिम तिथि
07 सितंबर 2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे तक
परीक्षा की तिथि
22 नवंबर 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय
पूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि
16 नवंबर 2026 (सोमवार)
परीक्षा केंद्र
रायपुर
कार्यस्थल
छत्तीसगढ़ राज्य

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि एवं समय
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 11 अगस्त 2026 (मंगलवार)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07 सितंबर 2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे तक
परीक्षा की तिथि 22 नवंबर 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 16 नवंबर 2026 (सोमवार)
अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अंतिम दिन की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें। CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) की वेबसाइट पर प्रोफाइल (पंजीकरण) करना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का CGSSB में प्रोफाइल पूर्व में निर्मित नहीं है, उन्हें प्रोफाइल निर्मित करना आवश्यक होगा, तदुपरांत ही द्वितीय स्तर की लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्राप्त होगी।

रिक्त पदों का विवरण

क्रमांक पद का नाम वेतन मैट्रिक्स लेवल पद संख्या रिमार्क
1 स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक) 7 01 —
2 वाहन चालक 4 14 —
3 वाहन चालक कम ऑपरेटर 4 86 —
4 फायर मेन 4 117 —
5 स्टोर कीपर 4 32 —
6 मैकेनिक 4 02 —
7 वॉचरूम ऑपरेटर 4 19 प्रशिक्षित नगर सैनिक से पदपूर्ति
8 वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) एकमुश्त मासिक संविदा वेतन 04 प्रशिक्षित वायरलेस ऑपरेटर नगर सैनिक से पदपूर्ति
कुल रिक्तियां 295 —

विज्ञापित पदों की संख्या परिवर्तनशील है। प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। आरक्षित वर्ग, महिला, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमीलेयर), भूतपूर्व सैनिक एवं नगर सैनिकों के लिए राज्य शासन के नियमानुसार आरक्षण लागू होगा।

महत्वपूर्ण: वॉचरूम ऑपरेटर के 19 पद प्रशिक्षित नगर सैनिकों से तथा वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) के 04 पद प्रशिक्षित वायरलेस ऑपरेटर नगर सैनिकों से भरे जाएंगे। भूतपूर्व सैनिक आरक्षण का लाभ केवल स्वयं भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को मिलेगा (भूतपूर्व सैनिक पर आश्रित अभ्यर्थी मान्य नहीं होंगे) तथा जिन्होंने पूर्व में किसी शासकीय सेवा में नियोजन हेतु भूतपूर्व सैनिक आरक्षण का लाभ न लिया हो।

पात्रता – शारीरिक अर्हता

शारीरिक मापदण्ड (Physical Standards)

मापदण्ड पुरुष अभ्यर्थी महिला अभ्यर्थी
न्यूनतम ऊँचाई 168 से.मी. या अधिक 153 से.मी. या अधिक
सीना (बिना फूलाये) 81 से.मी. (अ.जा./अ.ज.जा.: 76 से.मी.) मुक्त
सीना (फूलाने पर) 86 से.मी. (अ.जा./अ.ज.जा.: 81 से.मी.) मुक्त
सीना फूलाने में अंतर न्यूनतम 5 से.मी. (कोई छूट नहीं) मुक्त

अन्य शारीरिक अर्हताएं

  • अभ्यर्थी में किसी भी प्रकार की शारीरिक निःशक्तता नहीं होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी के घुटने एक साथ जुड़े हुए नहीं होने चाहिए एवं पैर सपाट नहीं होने चाहिए।
  • अभ्यर्थी को चिकित्सीय दृष्टि से योग्य होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी को दृष्टि संबंधित कोई बीमारी/विकार नहीं होना चाहिए। चश्में के बिना एक आंख की दृष्टि 6/9 से कम नहीं होनी चाहिए और दूसरी आंख की दृष्टि 6/12 से कम नहीं होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी को सभी रंगों के लिए स्पष्ट दृष्टि होनी चाहिए और वर्णांधता (Colour Blindness) नहीं होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी को किसी भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त नहीं होना चाहिए तथा सुनने में समस्या नहीं होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण: शारीरिक माप से संबंधित किसी विवाद के संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का विनिश्चय अंतिम होगा। महिला अभ्यर्थी सीना मापन (Chest Measurement) की शारीरिक अर्हता/परीक्षा से मुक्त होंगी।

पात्रता – आयु सीमा (01 जनवरी 2025 के अनुसार)

विवरण आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
सामान्य अधिकतम आयु 28 वर्ष
सभी अभ्यर्थियों को अतिरिक्त छूट 05 वर्ष (राज्य शासन द्वारा)
SC/ST/OBC (NCL) 05 वर्ष की अतिरिक्त छूट
शासकीय कर्मचारी (स्थायी/अस्थायी) अधिकतम 38 वर्ष
छंटनी किये गये शासकीय सेवक अधिकतम आयु सीमा से 3 वर्ष अधिक
भूतपूर्व सैनिक अधिकतम आयु सीमा से 3 वर्ष अधिक
नगर सैनिक 8 वर्ष की छूट (अधिकतम 38 वर्ष)
विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला 35 वर्ष तक
छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी महिला 10 वर्ष की छूट
सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं

आयु में छूट की विस्तृत शर्तें: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमीलेयर), महिला, भूतपूर्व सैनिक, नगर सैनिक, छंटनी किये गये शासकीय सेवक, विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पुरस्कृत दम्पत्ति, शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार/गुण्डाधुर सम्मान/महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान/राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु छूट दी जाएगी।

पात्रता – शैक्षणिक एवं अन्य अर्हता

क्र. पदनाम शैक्षणिक एवं अन्य अर्हता
1 स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अग्निशमन में B.Sc./B.E. की उपाधि या समकक्ष
2 वाहन चालक (1) किसी मान्यता प्राप्त मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण
(2) भारी मोटर वाहन चालन का लाइसेंस होना चाहिए
3 वाहन चालक कम ऑपरेटर (1) किसी मान्यता प्राप्त मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण
(2) भारी मोटर वाहन चालन का लाइसेंस होना चाहिए
4 फायर मेन किसी मान्यता प्राप्त मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण
5 स्टोर कीपर किसी मान्यता प्राप्त मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण
6 मैकेनिक (1) किसी मान्यता प्राप्त मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण
7 वॉचरूम ऑपरेटर किसी मान्यता प्राप्त मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण
8 वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) किसी मान्यता प्राप्त मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण
महत्वपूर्ण: विज्ञापन की तिथि में समस्त शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताएं पूर्ण होना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा। वाहन चालक/वाहन चालक कम ऑपरेटर पद के लिए भारी मोटर वाहन चालन का लाइसेंस अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (General) ₹350.00
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ₹250.00
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग ₹200.00

शुल्क वापसी: छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क CGSSB द्वारा वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जायेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने भुगतान किया है।

महत्वपूर्ण: बिना आवेदन शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान करने के बाद ही अभ्यर्थी अपने आवेदन को “SUBMIT” कर सकता है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा:

चरण 1: शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test)

यह परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। संबंधित विभाग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन पहले ही किया जा चुका है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पात्र अभ्यर्थियों को ही CGSSB वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने की अनुमति है।

स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक) हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा – कुल 300 अंक

न्यूनतम अर्हक अंक: 30% (90 अंक) – सभी वर्गों के लिए

क्र. पुरुष अभ्यर्थी – आयटम अंक महिला अभ्यर्थी – आयटम अंक
1 लम्बी कूद (तीन प्रयास) – 19 फिट या अधिक 60 लम्बी कूद (तीन प्रयास) – 15 फिट या अधिक 60
2 ऊँची कूद (तीन प्रयास) – 4 फिट 10 इंच या अधिक 60 ऊँची कूद (तीन प्रयास) – 3 फिट 10 इंच या अधिक 60
3 गोला फेक (16 पाउण्ड) – 9 मीटर या अधिक 60 गोला फेक (08 पाउण्ड) – 9 मीटर या अधिक 60
4 100 मीटर दौड़ – 12.5 सेकेण्ड या कम 60 100 मीटर दौड़ – 14.5 सेकेण्ड या कम 60
5 1500 मीटर दौड़ – 5 मिनट 60 1500 मीटर दौड़ – 6 मिनट 60

अन्य पदों (वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, फायरमेन, स्टोरकीपर, मैकेनिक, वॉचरूम ऑपरेटर, वायरलेस ऑपरेटर) हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा – कुल 100 अंक

न्यूनतम अर्हक अंक: सामान्य वर्ग – 50 अंक, SC/ST/OBC – 40 अंक

आयटम पुरुष अंक महिला अंक
100 मीटर दौड़ (पुरुष: 10 कि.ग्रा. वजन, महिला: 5 कि.ग्रा. वजन) 15 सेकेण्ड 25 15 सेकेण्ड 25
लंबी कूद (तीन प्रयास) 5.50 मीटर या अधिक 25 4.25 मीटर या अधिक 25
गोला फेक (पुरुष: 16 पाउण्ड, महिला: 08 पाउण्ड) 9 मीटर या अधिक 25 8 मीटर या अधिक 25
बीमबार (पुरुष: 12 बार, महिला: 6 बार) 12 बार 25 6 बार 25

चरण 2: लिखित परीक्षा – कुल 100 अंक

लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी। परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

  • विषय विशिष्ट (Subject Specific)
  • सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  • तार्किक/विश्लेषणात्मक तर्क (Logical/Analytical Reasoning)

न्यूनतम अर्हक अंक: सामान्य वर्ग – 40 अंक, SC/ST/OBC – 30 अंक

वाहन चालक/वाहन चालक ऑपरेटर हेतु ट्रेड परीक्षा – कुल 100 अंक

न्यूनतम अर्हक अंक: सामान्य वर्ग – 50 अंक, SC/ST/OBC – 40 अंक

चरण 3: बोनस अंक – अधिकतम 10 अंक

प्रत्येक अभ्यर्थी को 05 बोनस अंक दिए जाएंगे, यदि वह निम्नलिखित विशेष योग्यताओं में से कोई एक धारण करता हो (अधिकतम 10 अंक):

  • भारी मोटर वाहन चालन का लाइसेंस धारी (यह बोनस वाहन चालक/वाहन चालक कम ऑपरेटर पदों को छोड़कर शेष पदों हेतु)
  • राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में प्रवीणता (केवल अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता)
  • NCC “सी” प्रमाण पत्र धारी

अंतिम मेरिट एवं चयन

स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक) हेतु: शारीरिक दक्षता परीक्षा अंक (300) + लिखित परीक्षा अंक (100) + बोनस अंक (10) के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

अन्य पदों हेतु: शारीरिक दक्षता परीक्षा अंक (100) + लिखित परीक्षा अंक (100) + बोनस अंक (10) के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

सर्वप्रथम, सभी वर्गों के अभ्यर्थियों में से अनारक्षित पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। इस सूची में आरक्षित वर्ग के वे अभ्यर्थी भी सम्मिलित होंगे जो मेरिट के आधार पर स्थान पाने के हकदार हैं। शेष अभ्यर्थियों में से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के आधार पर, उनके अपने-अपने प्रवर्गों के लिए विज्ञापित आरक्षित पदों के अनुसार पृथक-पृथक सूची तैयार की जाएगी।

प्रवेश-पत्र (Admit Card)

  • प्रवेश-पत्र परीक्षा के लगभग 07 दिन पूर्व (16 नवंबर 2026) CGSSB वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा।
  • अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जावेगा।
  • परीक्षा पश्चात् भी प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखें – चयन प्रक्रिया/सर्विस ज्वाइनिंग के समय प्रस्तुत करना पड़ सकता है।
  • प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और केवल एक तरफ प्रिंट करें।

परीक्षा दिवस हेतु दिशा-निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो पहचान पत्र (Voter ID / Driving License / PAN Card / Aadhaar Card) लाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व (सुबह 9:30 बजे) मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा।
  • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आएं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग के कपड़े पहनना वर्जित है।
  • फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
  • कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
  • परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं अंतिम आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्केल, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

परीक्षा कक्ष में प्रवेश हेतु अनुमत सामग्री

  • ✅ प्रवेश पत्र (Admit Card)
  • ✅ काला या नीला बॉल पॉइंट पेन
  • ✅ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (Voter ID / Driving License / PAN Card / Aadhaar Card)

दावा/आपत्ति प्रक्रिया

  • परीक्षा उपरांत CGSSB द्वारा जारी मॉडल उत्तर पर आपत्ति होने पर नियत अवधि के भीतर सप्रमाण दावा/आपत्ति दर्ज करनी होगी।
  • गाइड बुक का प्रमाण मान्य नहीं होगा।
  • ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करने हेतु प्रति प्रश्न ₹50/- शुल्क (ऑनलाइन) देना होगा।
  • डाक/ई-मेल द्वारा या CGSSB में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  • प्रत्येक प्रश्न का दावा/आपत्ति अलग-अलग प्रस्तुत करना होगा।
  • विषय विशेषज्ञों द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

हेल्पलाइन एवं सहायता

  • 📞 हेल्पलाइन नंबर (कार्य दिवस): 0771-2972780 (प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक)
  • 📱 मोबाइल नंबर (अवकाश दिवस): 8269801982 (प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक)
  • 🌐 आधारिक वेबसाइट: vyapamcg.cgstate.gov.in अथवा cgssb.cgstate.gov.in

महत्वपूर्ण निर्देश

  • अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी का वैध E-mail ID होना आवश्यक है।
  • OBC (Non-Creamy Layer) अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ केवल गैर-क्रीमीलेयर होने पर ही देय है। आवेदन करने की तिथि से पिछले 03 वर्ष के भीतर जारी किया हुआ आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • न्यूनतम 03 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले नगर सैनिकों को ही आरक्षण का लाभ प्रदाय किया जायेगा।
  • महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण खण्डवार सीधा है। पात्र महिला अभ्यर्थी उपलब्ध न होने की दशा में उस पद को उसी संवर्ग के पुरुष अभ्यर्थी से भरा जायेगा।
  • चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति तीन वर्ष की परिवीक्षा पर की जावेगी।
  • अभ्यर्थी की पात्रता के संबंध में नियुक्ति प्राधिकारी का विनिश्चय अंतिम होगा।
  • पुनर्गणना/पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं है।
  • CGSSB का दायित्व मात्र परीक्षा आयोजित कर परीक्षा परिणाम जारी करने तक सीमित है। दस्तावेज परीक्षण/सत्यापन/चयन/नियुक्ति संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Step-by-Step Guide)

महत्वपूर्ण: यह आवेदन प्रक्रिया केवल उन अभ्यर्थियों के लिए है जो शारीरिक दक्षता परीक्षा में पात्र पाए गए हैं। CGSSB वेबसाइट पर जाकर निम्न चरणों का पालन करें:

  1. CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in अथवा cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर “NSSK26” परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. पहले से CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) में प्रोफाइल निर्मित नहीं है तो प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करें। प्रोफाइल निर्माण अनिवार्य है।
  4. अपना Application ID (As per Department) – जो संबंधित विभाग से प्राप्त हुआ है – दर्ज करें।
  5. जन्मतिथि (Date of Birth) dd-mm-yyyy प्रारूप में दर्ज करें एवं “Submit” पर क्लिक करें।
  6. पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
  7. अपनी मूलभूत जानकारी (Basic Information) भरें:
    • Candidate’s Name: अंग्रेजी के CAPITAL अक्षरों में (श्री/श्रीमती/डॉ. न लिखें)
    • Father’s Name: CAPITAL अक्षरों में (श्री/श्रीमती/स्व. न लिखें)
    • Mother’s Name: CAPITAL अक्षरों में (श्री/श्रीमती/स्व. न लिखें)
    • Gender: पुरुष, महिला या तृतीय लिंग का चयन करें
    • Date of Birth: 10वीं की अंकसूची अनुसार दिनांक, माह एवं वर्ष चुनें
    • Category (Caste): अपनी श्रेणी का चयन करें
    • Domicile of Chhattisgarh: हाँ (Yes) अथवा नहीं (No)
    • District Domicile: अपने जिले का चयन करें
    • Person with Disabilities: हाँ (Yes) अथवा नहीं (No) – यदि हाँ तो दिव्यांगता का प्रकार चुनें
    • Marital Status: विवाहित (Yes) अथवा अविवाहित (No)
  8. अपना फोटो (.jpg/.jpeg, 50 KB – 100 KB) अपलोड करें (हल्के रंग के बैकग्राउंड में, सामने से लिया हुआ)।
  9. अपने हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति (.jpg/.jpeg, 50 KB – 100 KB) अपलोड करें।
  10. अन्य जानकारी: Nationality (नागरिकता) का चयन करें।
  11. Present Address एवं Permanent Address भरें (House No., Street Name, City/Village, State, District, PIN Code)।
  12. Declaration (घोषणा) पढ़ें एवं “I Agree” पर क्लिक करें।
  13. Captcha कोड दर्ज करें।
  14. अपने वांछनीय परीक्षा जिले (Exam City) का चयन करें।
  15. “Next” पर क्लिक करके “Payment” (भुगतान) पेज पर जाएं।
  16. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें (“Pay Now” पर क्लिक करें)।
  17. भुगतान सफल होने पर “Check Payment Status” से भुगतान की स्थिति जाँचें। Transaction Status “Success” दिखना चाहिए।
  18. “Go to Confirm Page” पर क्लिक करें – आपके द्वारा भरे गये आवेदन की समीक्षा करें।
  19. सभी विवरण सही होने पर “Submit” पर क्लिक करें। Submit करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन अपूर्ण रहेगा।
  20. आवेदन की पावती (Print Out) का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण: आवेदन पत्र को SUBMIT करने के पश्चात् Application Status के सामने “Submitted” एवं Payment Status के सामने “Paid” दर्शित होना चाहिए। ऐसा न होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक बार SUBMIT करने के बाद कोई सुधार/परिवर्तन संभव नहीं है।
Disclaimer: CG Job Alert कोई सरकारी संस्था नहीं है और न ही किसी सरकारी विभाग या CGSSB का प्रतिनिधित्व करता है। यह पोस्ट उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के आधार पर स्वतंत्र रूप से तैयार की गई है। आवेदन करने से पहले रिक्तियों, आरक्षण, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य निर्देशों की पुष्टि Official Notification एवं CGSSB की वेबसाइट से अवश्य करें। यह भर्ती माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के SLP(C) No. 19668/2022 के अंतिम आदेश के अध्यधीन है।

Comments