Skip to main content
Skip to main content
Latest Updates Latest Chhattisgarh government job updates, admit cards and results.

CGITI Raipur Guest Faculty (Mehman Pravakta) Recruitment 2026 – Stenographer & Instrument Mechanic | Apply Offline

CGITI Raipur Guest Faculty (Mehman Pravakta) Recruitment 2026
प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI), रायपुर द्वारा राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी/अंग्रेजी) एवं इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक व्यवसायों हेतु मेहमान प्रवक्ता (Guest Faculty) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित आवेदन-पत्र अंतिम तिथि से पहले कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

CGITI Raipur Guest Faculty Recruitment 2026 के अंतर्गत स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी), स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) एवं इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक व्यवसायों के लिए कुल 04 मेहमान प्रवक्ता (Guest Faculty) के पद भरे जाएंगे। यह भर्ती रायपुर जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना के लिए है। चयन तकनीकी योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट द्वारा किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति घंटा ₹140/- (अधिकतम 5 घंटे प्रति दिवस, अधिकतम ₹15,000/- प्रति माह) का मानदेय दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन केवल प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर (पिन कोड – 492014) को ही जमा किया जाना है। अन्य संस्था में जमा किये गये आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन के साथ स्व-प्रमाणित दस्तावेजों की छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करें। अपूर्ण, अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र अमान्य कर दिए जाएंगे।

महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन केवल प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर (पिन कोड – 492014) को ही जमा किया जाना है। अन्य संस्था में जमा किये गये आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन के साथ स्व-प्रमाणित दस्तावेजों की छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करें। अपूर्ण, अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र अमान्य कर दिए जाएंगे।
भर्ती संगठन
प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI), रायपुर
भर्ती का नाम
CGITI Raipur Guest Faculty (Mehman Pravakta) Recruitment 2026
पदों के नाम
स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी/अंग्रेजी) एवं इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
कुल रिक्तियां
04 पद
पदों का विवरण
स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी) – 01 पद
स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) – 01 पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक – 02 पद
नियुक्ति का प्रकार
मेहमान प्रवक्ता (Guest Faculty) – प्रति घंटा मानदेय
मानदेय
₹140/- प्रति घंटा (अधिकतम 5 घंटे/दिवस, अधिकतम ₹15,000/-/माह)
आवेदन का माध्यम
Offline – प्राचार्य, ITI रायपुर के कार्यालय में
कार्यस्थल
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना, जिला-रायपुर, छत्तीसगढ़
आवेदन की अंतिम तिथि
विज्ञापन में निर्धारित (कृपया आधिकारिक सूचना देखें)

रिक्त पदों का विवरण

क्रमांक जिला नोडल संस्था का नाम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का नाम व्यवसाय/विषय का नाम कुल पदों की संख्या
1 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर (छ.ग.) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना, जिला-रायपुर स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी) 1
2 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर (छ.ग.) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना, जिला-रायपुर स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) 1
3 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर (छ.ग.) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना, जिला-रायपुर इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 2
कुल पद 4
महत्वपूर्ण: विज्ञापित पदों की संख्या परिवर्तनशील है। शासन द्वारा नियमित/स्थानान्तरित/संविदा पदस्थापना किये जाने की स्थिति में उन पदों पर आमंत्रित मेहमान प्रवक्ताओं की सेवाएं स्वतः समाप्त हो जायेंगी तथा उस पद के विरुद्ध मेहमान प्रवक्ता आमंत्रित करने की प्रक्रिया स्वतः समाप्त हो जायेगी।

शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता

1. स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी)

  • किसी मान्यता प्राप्त मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण, अथवा पुरानी हायर सेक्रेण्डरी परीक्षा के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • किसी मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था/शीघ्रलेखन (शार्दीहैण्ड) मुद्रलेखन परिषद से हिन्दी शीघ्रलेखन (शार्दीहैण्ड) प्रमाणपत्र परीक्षा उत्तीर्ण एवं शीघ्रलेखन (शार्दीहैण्ड) में 100 शब्द प्रति मिनट की गति (गति के लिए कौशल परीक्षा ली जायेगी)।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाण पत्र तथा डाटा एंट्री की 10,000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति (गति के लिए कौशल परीक्षा ली जायेगी)।

2. स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी)

  • किसी मान्यता प्राप्त मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण, अथवा पुरानी हायर सेक्रेण्डरी परीक्षा के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • किसी मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था/शीघ्रलेखन (शार्दीहैण्ड) मुद्रलेखन परिषद से अंग्रेजी शीघ्रलेखन (शार्दीहैण्ड) प्रमाणपत्र परीक्षा उत्तीर्ण एवं शीघ्रलेखन (शार्दीहैण्ड) में 100 शब्द प्रति मिनट की गति (गति के लिए कौशल परीक्षा ली जायेगी)।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाण पत्र तथा डाटा एंट्री की 10,000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति (गति के लिए कौशल परीक्षा ली जायेगी)।

3. इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल अथवा पुरानी पद्धति से 11वीं अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण।
  • संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद् (NCVT) से राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाणपत्र (NTC) / राष्ट्रीय शिक्षता प्रशिक्षण परिषद् (SCVT) से राष्ट्रीय शिक्षता प्रमाणपत्र (NAC)।
  • प्रचलित विभागीय भर्ती नियम की शाखाओं की प्रासंगिकता (शैक्षणिक अर्हता) सारणी अनुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से इंस्टूमेंटेशन इंजीनियरिंग में उपाधि/पत्रोपाधि उत्तीर्ण।
महत्वपूर्ण: इंजीनियरिंग शाखाओं की समतुल्यता/समकक्षता का निर्धारण प्रचलित विभागीय भर्ती नियम "छत्तीसगढ़ औद्योगिक प्रशिक्षण (अराजपत्रित) तृतीय श्रेणी भर्ती नियम 2014 यथा संशोधित 31 मई 2019" के अनुसार किया जायेगा। स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी/अंग्रेजी) में शीघ्रलेखन में 100 शब्द प्रति मिनट की गति वाले अभ्यर्थी उपलब्ध न हो तो संयुक्त संचालक स्वयं के स्तर पर निर्णय लेकर 80 शब्द प्रति मिनट योग्यता वाले अभ्यर्थियों पर विचार कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

व्यवसाय चयन प्रक्रिया
स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी/अंग्रेजी) शीघ्रलेखन कौशल परीक्षा ली जाकर परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांकों के आधार पर नियमानुसार चयन सूची तैयार की जावेगी।
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक प्रचलित सेवा भर्ती नियम में उल्लेखित तकनीकी योग्यता के प्राप्तांकों के मेरिट के आधार पर चयन सूची तैयार की जायेगी।

चयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रचलित सेवा भर्ती नियम में जिन पदों के लिए CTI/ATI आवश्यक है, उन पदों के लिए एक वर्षीय CTI/ATI उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र धारी अभ्यर्थियों के तकनीकी योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जायेगा। CTI/ATI उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र धारी अभ्यर्थी उपलब्ध न होने की स्थिति में निर्धारित तकनीकी योग्यता धारी आवेदकों के चयन की कार्यवाही उनके तकनीकी योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर की जायेगी।
  • तकनीकी व्यवसायों के लिए आवेदकों की तकनीकी योग्यता के प्रमाण-पत्र के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट अंकों की गणना कर चयन की कार्यवाही की जायेगी। मेरिट अंकों की गणना में ATI/CTI/NVTI/RVTI/I-Tech के प्राप्तांकों को शामिल नहीं किया जायेगा।
  • यदि आवेदक के पास किसी व्यवसाय/विषय के पद के लिए एक से अधिक निर्धारित तकनीकी योग्यता (जैसे राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र/राष्ट्रीय शिक्षता प्रमाण-पत्र/इंजीनियरिंग में उपाधि/पत्रोपाधि आदि) उत्तीर्ण होने की स्थिति में जिस तकनीकी योग्यता में सर्वाधिक प्रतिशत अंक होंगे, उसी तकनीकी योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर चयन सूची तैयार की जावेगी।
  • चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।
  • चयन सूची संस्था के सूचना पटल पर प्रदर्शित की जायेगी।

मानदेय (Honorarium)

विवरण राशि
प्रति घंटा मानदेय ₹140/- (प्रति घंटा)
प्रति दिवस अधिकतम घंटे 5 घंटे
प्रति दिवस अधिकतम मानदेय ₹700/-
प्रति माह अधिकतम मानदेय ₹15,000/-
महत्वपूर्ण: मानदेय की दर समय-समय पर शासन द्वारा जारी दर के अनुसार परिवर्तनीय होगी। मेहमान प्रवक्ता को प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रति घंटा ₹140/- की दर से प्रति कार्य दिवस अधिकतम 5 घंटे का मानदेय दिया जायेगा।

आवेदन हेतु निर्देश

  • आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। (प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण-पत्र की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न करना आवश्यक होगा।)
  • आवेदन की अंतिम तिथि को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन केवल प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर (पिन कोड – 492014) को ही जमा किया जाना है। अन्य संस्था में जमा किये गये आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
  • आवेदन पत्र में आवेदित संस्था एवं व्यवसाय का नाम का निर्धारित स्थान पर उल्लेख करना आवश्यक है।
  • पृथक-पृथक व्यवसायों के लिए पृथक-पृथक आवेदन जमा करना होगा।
  • आवेदन पत्र पर एक से अधिक व्यवसाय का नाम अंकित होने पर आवेदन मान्य नहीं किया जावेगा।
  • आवेदन पत्र एवं शपथ पत्र में आवेदक के हस्ताक्षर नहीं पाये जाने पर आवेदन को मान्य नहीं किया जायेगा।
  • वांछित प्रमाण-पत्रों की स्व-प्रमाणित छायाप्रति आवेदन-पत्र के साथ संलग्न किया जाना अनिवार्य है।
  • आवेदन-पत्र के साथ संलग्न शपथ-पत्र को हस्ताक्षर सहित सादे कागज में प्रस्तुत किया जाना है।
  • आवेदन में फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से लगाएं।
  • आवेदन पत्र में आवेदक अपना मोबाइल नंबर सही एवं स्पष्ट भरें। दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क ना हो पाने की स्थिति में आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
महत्वपूर्ण: ऐसे आवेदन जिनमें स्वयं का फोटोग्राफ एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों की संलग्न छायाप्रतियां स्व-प्रमाणित नहीं पाये जाने पर आवेदन को निरस्त/अमान्य किया जावेगा। मूल अंकसूची (अंतिम सेमेस्टर/वर्ष) जिसमें समस्त सेमेस्टर/वर्ष के अंकों का उल्लेख हो की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां ही मान्य की जावेगी। टैबुलेशन शीट, ऑनलाइन रिजल्ट शीट आदि मान्य नहीं किये जावेंगे। अपूर्ण, अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन-पत्र अमान्य कर दिए जाएंगे तथा इस संबंध में आवेदकों को सूचना नहीं दी जाएंगी।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • शासन द्वारा नियमित/स्थानान्तरित/संविदा पदस्थापना किये जाने की स्थिति में उन पदों पर आमंत्रित मेहमान प्रवक्ताओं की सेवाएं स्वतः समाप्त हो जायेंगी तथा उस पद के विरुद्ध मेहमान प्रवक्ता आमंत्रित करने की प्रक्रिया स्वतः समाप्त हो जायेगी।
  • यदि किसी आवेदक को मेहमान प्रवक्ता के रूप में एक से अधिक संस्थाओं/व्यवसायों/विषयों के लिए आमंत्रित किया जाता है, तो किसी एक स्थान पर उपस्थित होने में उक्त आवेदक का शेष अन्य संस्थाओं/व्यवसायों/विषयों पर चयन स्वयमेव निरस्त माना जायेगा।
  • मेहमान प्रवक्ता द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण कार्य संतोषप्रद नहीं होने अथवा आचरण संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में उसे सुनवाई का अवसर देते हुए स्पष्ट कारण दर्शाते हुए उसे प्रशिक्षण में जारी रखने अथवा पृथक करने का निर्णय संबंधित प्राचार्य/संस्था प्रमुख द्वारा लिया जा सकेगा।
  • मेहमान प्रवक्ता के रूप में चयन उपरांत यदि वह निर्धारित की गयी अवधि तक कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होता है, तो उसका चयन निरस्त माना जाकर मेरिट सूची के क्रमशः अगले अभ्यर्थी को अवसर दिया जायेगा।
  • चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।
  • चयन सूची संस्था के सूचना पटल पर प्रदर्शित की जायेगी। दूरभाष द्वारा सूचना के आधार पर आमंत्रण स्वीकारते हुए प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराना होगा।
  • किसी आवेदक के विरुद्ध आपराधिक अथवा दांडिक प्रकरण की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशिक्षण कार्य से पृथक कर दिया जायेगा।
  • मेहमान प्रवक्ताओं को आवश्यकतानुसार या अधिकतम एक प्रशिक्षण सत्र हेतु आमंत्रित किया जावेगा।
  • नोडल अधिकारी/प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर द्वारा रायपुर जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना में प्रशिक्षण अधिकारियों के स्वीकृत पद के रिक्त पदों के विरुद्ध प्राप्त जानकारी अनुसार इस संस्था से मात्र अभ्यर्थी से आवेदन पत्र आमंत्रित कर चयन सूची तैयार कर अनुमोदित चयन सूची को संबंधित संस्था में प्रेषित की जावेगी।
  • समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

  1. नीचे दिए गए Official Notification लिंक से पूरा भर्ती विज्ञापन डाउनलोड करें।
  2. विज्ञापन के अनुसार सादे कागज पर आवेदन-पत्र तैयार करें।
  3. आवेदन-पत्र में पद/व्यवसाय का नाम, व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता का पूरा विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  4. आवेदन में अपना नवीनतम रंगीन Passport Size Photograph लगाकर Self-attest करें।
  5. सभी आवश्यक शैक्षणिक, तकनीकी, जाति, निवास और अन्य प्रमाण-पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  6. शपथ-पत्र को हस्ताक्षर सहित सादे कागज पर प्रस्तुत करें।
  7. भरे हुए आवेदन-पत्र को बंद लिफाफे में रखें।
  8. लिफाफे के ऊपर आवेदित व्यवसाय/पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखें।
  9. तैयार आवेदन को प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर (पिन कोड – 492014) के कार्यालय में जमा करें।
  10. आवेदन जमा करने से पहले उसकी एक Photocopy अपने पास सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण: एक से अधिक व्यवसाय/पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को प्रत्येक पद/व्यवसाय के लिए अलग आवेदन-पत्र जमा करना होगा। कृपया ध्यान दें: आवेदन-पत्र पर एक से अधिक व्यवसाय का नाम अंकित होने पर आवेदन मान्य नहीं किया जावेगा।
Disclaimer: CG Job Alert कोई सरकारी संस्था नहीं है और न ही किसी सरकारी विभाग या ITI Raipur का प्रतिनिधित्व करता है। यह पोस्ट उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के आधार पर स्वतंत्र रूप से तैयार की गई है। आवेदन करने से पहले रिक्तियों, आरक्षण, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य निर्देशों की पुष्टि Official Notification एवं संबंधित संस्था की वेबसाइट से अवश्य करें।

Comments