Skip to main content
Skip to main content
Latest Updates Latest Chhattisgarh government job updates, admit cards and results.

Raigarh Sakhi One Stop Centre Recruitment 2026 – महिला सेवाप्रदाता (Sakhi) Posts

Raigarh Sakhi One Stop Centre Recruitment 2026
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायगढ़ द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर (Sakhi One Stop Centre) में महिला सेवाप्रदाता (सखी) पद पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। योग्य महिला उम्मीदवार निर्धारित तिथि एवं स्थान पर वॉक-इन साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकती हैं।

Raigarh Sakhi One Stop Centre Recruitment 2026 के अंतर्गत महिला सेवाप्रदाता (सखी) के पद भरे जाएंगे। यह पद मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु सहायता प्रदान करने के लिए है। चयनित सेवाप्रदाता को एकमुश्त सेवा शुल्क दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण सूचना: यह पद केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है। उम्मीदवार को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन केवल वॉक-इन साक्षात्कार के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
भर्ती विभाग
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायगढ़
भर्ती का नाम
Raigarh Sakhi One Stop Centre Recruitment 2026
पद का नाम
महिला सेवाप्रदाता (सखी)
योजना
सखी वन स्टॉप सेंटर (Sakhi One Stop Centre) – मिशन शक्ति
कुल रिक्तियां
विभागीय आवश्यकता अनुसार
आवेदन का माध्यम
Walk-in Interview / वॉक-इन साक्षात्कार
नियुक्ति का प्रकार
संविदा आधार (एकमुश्त सेवा शुल्क)
कार्यस्थल
जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़
लिंग
केवल महिलाएं

महत्वपूर्ण जानकारी एवं शर्तें

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)

विवरण आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 35 वर्ष
आयु छूट राज्य शासन के नियमानुसार

आवश्यक पात्रता शर्तें

  • उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार केवल महिला होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण-पत्र अनिवार्य है।
  • जिसने विवाह के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह कर लिया हो, वह पात्र नहीं होगी।
  • जिसने ऐसे व्यक्ति से विवाह किया हो, जिसकी पहले से ही एक पति/पत्नी जीवित हो, वह पात्र नहीं होगी।
  • चयनित उम्मीदवार को 01 माह के भीतर स्वास्थ्य परीक्षण कराकर फिटनेस प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • नियुक्ति से पूर्व पुलिस द्वारा पृष्ठभूमि सत्यापन अनिवार्य होगा।
  • आवेदन के साथ गैर-सिद्ध दोष प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • पीडितों की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य होगा एवं तत्संबंधी शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
महत्वपूर्ण: उल्लंघन पाए जाने पर सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। सखी वन स्टॉप सेंटर अत्यंत संवेदनशील प्रकृति का कार्य है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन अंकीय प्रणाली के आधार पर मेरिट तैयार करते हुए वॉक-इन साक्षात्कार/कौशल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

अंकीय प्रणाली (मूल्यांकन हेतु अंक वितरण)

क्रमांक मापदंड अधिकतम अंक
1 वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत (65% Weightage) 60 अंक
2 न्यूनतम अनुभव के पश्चात् प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के अनुभव (02 अंक प्रतिवर्ष) 10 अंक (अधिकतम 5 वर्ष)
3 राज्य की महिला हेल्पलाइन या सखी वन स्टॉप सेंटर में अनुभव (02 अंक प्रतिवर्ष – Bonus) 10 अंक (अधिकतम 5 वर्ष)
4 वॉक-इन साक्षात्कार / कौशल परीक्षा 20 अंक
कुल 100 अंक

स्थानीय भाषा/बोली का ज्ञान होना आवश्यक है। वॉक-इन साक्षात्कार के दौरान इस आधार पर मापदंड रखा जाएगा।

  • मेरिट सूची में समान अंक होने की स्थिति में आयु में वरिष्ठता के आधार पर चयन में वरीयता दी जाएगी।
  • सखी वन स्टॉप सेंटर में अतिशेष सेवाप्रदाता (जिनकी सेवाएं समाप्त की गई है) को प्राथमिकता दी जाएगी।

नियुक्ति की अवधि एवं शर्तें

  • प्रारंभिक अवधि: अधिकतम 02 वर्ष (एकमुश्त वेतन पर)
  • विस्तार: कार्य योग्यता, कार्य क्षमता एवं विभाग की आवश्यकता के आधार पर प्रत्येक बार 1 वर्ष के लिए जिला कलेक्टर द्वारा बढ़ाया जा सकेगा।
  • समाप्ति: बिना कारण बताए भी सेवा समाप्त की जा सकती है। 01 माह पूर्व सूचना या 01 माह का वेतन देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकती है।
  • योजना अवधि: पद भारत शासन द्वारा योजना संचालन की अवधि तक ही सीमित रहेगा। पद समाप्ति के उपरांत विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
  • सेवा प्रदाता छत्तीसगढ़ शिविल सेवा आचरण नियम 1965 से शासित होंगे।
  • मातृत्व अवकाश की पात्रता होगी।
  • यात्रा में भेजे जाने अथवा प्रशिक्षण पर भेजे जाने की स्थिति में नियमानुसार यात्रा भत्ता देय होगा।
  • एकमुश्त सेवा शुल्क के अतिरिक्त कोई अन्य वेतन भत्ते, अनुग्रह अनुदान देय नहीं होगा।
महत्वपूर्ण: सेवा शुल्क भारत सरकार द्वारा निर्धारित सीमा एवं निर्देश के अनुसार है। भविष्य में इसमें वृद्धि होने पर वृद्धि अनुसार ही सेवा शुल्क दिया जायेगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन-पत्र
  • जन्म प्रमाण-पत्र अथवा 8वीं/10वीं की अंकसूची (जन्मतिथि प्रमाण हेतु)
  • निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के सभी वर्षों की अंकसूची
  • छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र
  • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हो) – अवधि एवं कार्य प्रकृति स्पष्ट उल्लेख सहित
  • गैर-सिद्ध दोष प्रमाण-पत्र
  • राजपत्रित अधिकारी/स्वयं द्वारा प्रमाणित सभी दस्तावेजों की प्रतियां
  • शपथ-पत्र (₹50 के स्टॉम्प पेपर पर नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित) – न्यूनतम विवाह आयु संबंधी
  • अनापत्ति प्रमाण-पत्र (शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्था में कार्यरत होने पर)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
अति महत्वपूर्ण: आवेदन के साथ संलग्न सभी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति वॉक-इन साक्षात्कार के समय अपने साथ लाना अनिवार्य है। अनुभव प्रमाण-पत्र की प्रमाणिकता का परीक्षण अनिवार्यतः किया जावेगा।

आवेदन कैसे करें

  1. नीचे दिए गए Official Notification लिंक से पूरा भर्ती विज्ञापन डाउनलोड करें।
  2. विज्ञापन में दिए गए निर्धारित प्रारूप में आवेदन-पत्र का प्रिंट निकालें।
  3. आवेदन-पत्र में पद का नाम, व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि का पूरा विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  4. आवेदन में अपना नवीनतम रंगीन Passport Size Photograph लगाकर Self-attest करें।
  5. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करें।
  6. निर्धारित तिथि एवं समय पर वॉक-इन साक्षात्कार हेतु निर्धारित स्थान पर मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित हों।
महत्वपूर्ण सूचना: अपूर्ण, अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन-पत्र अमान्य कर दिये जावेंगे। निर्धारित योग्यता न रखने वाले उम्मीदवार कृपया आवेदन न करें।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • आवेदक अपनी अहर्ता की जांच स्वयं कर लें तथा विज्ञापित पद के लिए निर्धारित अहर्ता एवं शर्तों को पूरा करने पर ही आवेदन करें।
  • चयन के किसी भी स्तर पर आवेदक के अयोग्य पाये जाने पर उनका आवेदन-पत्र निरस्त कर उनकी उम्मीदवारी समाप्त की जा सकेंगी।
  • निर्धारित तिथि के पूर्व आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
  • दावा आपत्ति के समय कोई भी दस्तावेज मान्य नहीं किया जायेगा।
  • कौशल परीक्षा/वॉक-इन साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को कोई यात्रा भत्ता/अन्य भत्ता देय नहीं होगा।
  • नियुक्ति अधिकारी (जिला कलेक्टर) का निर्णय अनुभव मान्य करने के संबंध में अंतिम होगा।
  • किसी भी प्रकार का स्वैच्छिक सेवा का प्रमाण-पत्र अनुभव के रूप में मान्य नहीं किया जावेगा।
  • शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को अनापत्ति प्रमाण-पत्र सहित आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
Disclaimer: CG Job Alert कोई सरकारी संस्था नहीं है और न ही किसी सरकारी विभाग या जिला प्रशासन का प्रतिनिधित्व करता है। यह पोस्ट उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आधिकारिक भर्ती विज्ञापन के आधार पर स्वतंत्र रूप से तैयार की गई है। आवेदन करने से पहले रिक्तियों, आरक्षण, योग्यता, आयु सीमा और अन्य निर्देशों की पुष्टि Official Notification एवं जिला वेबसाइट से अवश्य करें।

Comments