Skip to main content
Skip to main content
Latest Updates Latest Chhattisgarh government job updates, admit cards and results.

CGSSB FWLAN26 Forest Guard / Wildlife Guard Recruitment 2026 – Apply Online

CGSSB FWLAN26 Forest Guard / Wildlife Guard Recruitment 2026
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB – पूर्व नाम व्यापम) द्वारा Forest Guard / Wildlife Guard पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा (FWLAN26) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। योग्य उम्मीदवार CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CGSSB FWLAN26 Recruitment 2026 के अंतर्गत Forest Guard एवं Wildlife Guard पदों पर भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल के अंतर्गत आने वाले पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार CGSSB पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के साथ किसी भी प्रकार के प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है। सभी प्रमाण-पत्रों का परीक्षण नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा दी गई जानकारी की पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी।
भर्ती संगठन
CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) – छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल
भर्ती का नाम
FWLAN26 – Forest Guard / Wildlife Guard संयुक्त भर्ती परीक्षा
पदों के नाम
Forest Guard / Wildlife Guard
आवेदन का माध्यम
Online Only – CGSSB पोर्टल के माध्यम से
परीक्षा की संभावित तिथि
06 सितंबर 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय
पूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि (संभावित)
31 अगस्त 2026 (सोमवार)
परीक्षा केंद्र
05 जिला मुख्यालय – अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर
कार्यस्थल
छत्तीसगढ़ राज्य

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि एवं समय
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी
त्रुटि सुधार की अवधि जल्द ही घोषित की जाएगी
परीक्षा की संभावित तिथि 06 सितंबर 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि (संभावित) 31 अगस्त 2026 (सोमवार)
अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अंतिम दिन की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें।

पद एवं पात्रता विवरण

इस भर्ती के अंतर्गत Forest Guard एवं Wildlife Guard पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदों की संख्या एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विभागीय नियमों एवं पाठ्यक्रम का अवलोकन करें।

केवल वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जो विभागीय नियमों में दी गई सभी शर्तों को पूरा करते हों। मात्र ऑनलाइन आवेदन करना अथवा परीक्षा में शामिल होना अभ्यर्थी को पात्र नहीं बनाता है।

महत्वपूर्ण: अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व अपनी पात्रता की जांच स्वयं कर लें। चयन के किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी के अयोग्य पाए जाने पर उनका आवेदन निरस्त कर उनकी उम्मीदवारी समाप्त की जा सकती है।

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (General) ₹350.00
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ₹250.00
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग ₹200.00

शुल्क वापसी: छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क CGSSB द्वारा वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जायेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने भुगतान किया है।

महत्वपूर्ण: बिना आवेदन शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

परीक्षा पद्धति एवं मूल्यांकन

विवरण जानकारी
प्रश्नों का प्रकार वस्तुनिष्ठ (Objective) – बहुविकल्पीय
कुल प्रश्न 100 प्रश्न
प्रत्येक प्रश्न के अंक 01 अंक
कुल अंक 100 अंक
परीक्षा अवधि 02 घंटे (120 मिनट)
परीक्षा का माध्यम Offline (OMR Sheet आधारित)
ऋणात्मक मूल्यांकन प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती
अनुत्तरित प्रश्न शून्य (0) अंक

OMR शीट भरने के निर्देश

  • प्रश्न पत्र के मुख्य पृष्ठ पर तीन समान बार कोड स्टिकर संलग्न हैं।
  • एक स्टिकर OMR शीट पर, दूसरा प्रश्न पत्र पर तथा तीसरा उपस्थिति पत्रक पर निर्धारित स्थान पर चिपकाएं।
  • उत्तर चिह्नित करने के लिए नीले/काले डॉट पेन का उपयोग करें।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल एक विकल्प पर गोला पूर्णतः भरें।
  • एक से अधिक विकल्प चिह्नित करने पर उसे गलत उत्तर माना जाएगा एवं ऋणात्मक मूल्यांकन होगा।

दावा/आपत्ति प्रक्रिया

  • परीक्षा उपरांत CGSSB द्वारा जारी मॉडल उत्तर पर आपत्ति होने पर नियत अवधि के भीतर सप्रमाण दावा/आपत्ति दर्ज करनी होगी।
  • गाइड बुक का प्रमाण मान्य नहीं होगा।
  • ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करने हेतु प्रति प्रश्न ₹50/- शुल्क (ऑनलाइन) देना होगा।
  • डाक/ई-मेल द्वारा या CGSSB में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  • प्रत्येक प्रश्न का दावा/आपत्ति अलग-अलग प्रस्तुत करना होगा।
  • विषय विशेषज्ञों द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

परीक्षा केन्द्र

परीक्षा 05 जिला मुख्यालयोंअम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर में आयोजित की जाएगी।

क्र. जिला का नाम जिला कोड महाविद्यालय का नाम दूरभाष नंबर
1 सरगुजा (अम्बिकापुर) 11 राजीव गांधी शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, अम्बिकापुर 07774-230921
2 बिलासपुर 13 शासकीय ई. राघवेन्द्र राव, स्नातकोत्तर विज्ञान महा., बिलासपुर 07752-246430
3 दुर्ग 16 विश्वनाथ तामस्कर शासकीय कला एवं विज्ञान महा., दुर्ग 0788-2211688
4 जगदलपुर (बस्तर) 17 शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, जगदलपुर 07782-229340
5 रायपुर 25 शासकीय नागार्जुन पी.जी. विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर 0771-2263131

प्रवेश-पत्र (Admit Card)

  • प्रवेश-पत्र परीक्षा के लगभग 07 दिन पूर्व CGSSB वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा।
  • अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जावेगा।
  • परीक्षा पश्चात् भी प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखें।
  • प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और केवल एक तरफ प्रिंट करें।

परीक्षा दिवस हेतु दिशा-निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो पहचान पत्र (Voter ID / Driving License / PAN Card / Aadhaar Card) लाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व (सुबह 9:30 बजे) मुख्य द्वार बंद कर दिया जावेगा।
  • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आएं।
  • काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैलिन, बैंगनी रंग के कपड़े पहनना वर्जित है।
  • फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
  • कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
  • परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं अंतिम आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्केल, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

परीक्षा कक्ष में प्रवेश हेतु अनुमत सामग्री

  • ✅ प्रवेश पत्र (Admit Card)
  • ✅ काला या नीला बॉल पॉइंट पेन
  • ✅ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (Voter ID / Driving License / PAN Card / Aadhaar Card)

हेल्पलाइन एवं सहायता

  • 📞 हेल्पलाइन नंबर (कार्य दिवस): 0771-2972780 (प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक)
  • 📱 मोबाइल नंबर (अवकाश दिवस): 8269801982 (प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक)
  • 🌐 आधिकारिक वेबसाइट: vyapamcg.cgstate.gov.in अथवा cgssb.cgstate.gov.in

महत्वपूर्ण निर्देश

  • अभ्यर्थी स्वयं अपनी पात्रता की जांच करें एवं पात्र होने पर ही आवेदन करें।
  • आवेदन में दी गई जानकारी की पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
  • आवेदन सफलतापूर्वक SUBMIT करने के बाद ही आवेदन मान्य होगा।
  • आवेदन का प्रिंट आउट अनिवार्य रूप से लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी एवं अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी।
  • परीक्षा परिणाम के साथ अंतिम उत्तर जारी किया जाएगा। अंतिम उत्तर पर पुनः दावा/आपत्ति मान्य नहीं होगा।
  • पुनर्गणना/पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं है।
  • CGSSB का दायित्व मात्र परीक्षा आयोजित कर परीक्षा परिणाम जारी करने तक सीमित है।

आवेदन कैसे करें

  1. CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in अथवा cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करें (एक बार पंजीकरण करने के बाद बार-बार व्यक्तिगत जानकारी नहीं भरनी होगी)।
  3. अपना लाइव फोटो (हल्के रंग के बैकग्राउंड में) .jpg/.jpeg फॉर्मेट में (50 KB से 100 KB) अपलोड करें।
  4. अपने हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति अपलोड करें।
  5. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  7. भुगतान के पश्चात् “SUBMIT” बटन पर क्लिक करें।
  8. आवेदन की पावती एवं भुगतान की रसीद का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण: आवेदन पत्र को SUBMIT करने के पश्चात् Application Status के सामने “Submitted” एवं Payment Status के सामने “Paid” दर्शित होना चाहिए। ऐसा न होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Disclaimer: CG Job Alert कोई सरकारी संस्था नहीं है और न ही किसी सरकारी विभाग या CGSSB का प्रतिनिधित्व करता है। यह पोस्ट उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के आधार पर स्वतंत्र रूप से तैयार की गई है। आवेदन करने से पहले रिक्तियों, आरक्षण, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य निर्देशों की पुष्टि Official Notification एवं CGSSB की वेबसाइट से अवश्य करें।

Comments