Skip to main content
Skip to main content
Latest Updates Latest Chhattisgarh government job updates, admit cards and results.

CGSSB CG-SET 2026 – Chhattisgarh State Eligibility Test Apply Online

CGSSB CG-SET 2026 – Chhattisgarh State Eligibility Test
छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (NET Bureau) द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB – पूर्व नाम व्यापम) को राज्य एजेंसी के रूप में नियुक्त करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG-SET) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा राज्य के शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारी एवं राज्य विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक, सहायक ग्रंथपाल, सहायक संचालक (शारीरिक शिक्षा) हेतु पात्रता निर्धारण के लिए आयोजित की जा रही है।

CGSSB CG-SET 2026 के अंतर्गत 30 विषयों में पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी – Paper-I (सामान्य) एवं Paper-II (विषय विशेष)। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार CGSSB पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के साथ किसी भी प्रकार के प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थी द्वारा दी गई जानकारी की पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी। परीक्षा कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा।
भर्ती संगठन
CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) – उच्च शिक्षा संचालनालय, छत्तीसगढ़
परीक्षा का नाम
CG-SET 2026 (Chhattisgarh State Eligibility Test)
परीक्षा का उद्देश्य
Assistant Professor, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारी, सहायक संचालक (शारीरिक शिक्षा) हेतु पात्रता
आवेदन का माध्यम
Online Only – CGSSB पोर्टल के माध्यम से
आवेदन प्रारंभ तिथि
23 जुलाई 2026 (गुरुवार)
आवेदन की अंतिम तिथि
17 अगस्त 2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे तक
त्रुटि सुधार की अवधि
18 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026, सायं 5:00 बजे तक
परीक्षा की तिथि
04 अक्टूबर 2026 (रविवार)
Paper-I का समय
पूर्वान्ह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक
Paper-II का समय
अपरान्ह 2:00 बजे से 4:15 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि (संभावित)
28 सितंबर 2026 (सोमवार)
परीक्षा केंद्र
10 जिला मुख्यालय

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि एवं समय
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 23 जुलाई 2026 (गुरुवार)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे तक
त्रुटि सुधार की अवधि 18 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026, सायं 5:00 बजे तक
परीक्षा की तिथि 04 अक्टूबर 2026 (रविवार)
Paper-I (प्रथम पाली) पूर्वान्ह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक
Paper-II (द्वितीय पाली) अपरान्ह 2:00 बजे से 4:15 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि (संभावित) 28 सितंबर 2026 (सोमवार)
अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अंतिम दिन की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें।

पात्रता शर्तें (Eligibility Criteria)

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि (Post Graduate Degree) या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – Non Creamy Layer), दिव्यांगजन (PwBD) एवं उभयलिंगी (Transgender) के लिए 50% अंक पर्याप्त होंगे।
  • जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, परन्तु उन्हें SET परीक्षा के परिणाम की तिथि से 02 वर्ष के भीतर न्यूनतम निर्धारित प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना होगा।
  • अंकों में छूट एवं आरक्षण संबंधी लाभ केवल छत्तीसगढ़ के मूल/स्थानीय निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) तथा दिव्यांगजन के अभ्यर्थियों को देय होगा।
  • विदेशी विश्वविद्यालय/संस्था से प्राप्त डिग्री/डिप्लोमा/सर्टिफिकेट भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

आयु सीमा

  • अधिकतम आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।

परीक्षा के विषय

CG-SET 2026 में 30 विषयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार को आवेदन के समय अपना विषय चुनना होगा:

क्र. विषय क्र. विषय
01 हिन्दी (Hindi) 16 मनोविज्ञान (Psychology)
02 अंग्रेजी (English) 17 ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान (Library and Information Science)
03 राजनीति विज्ञान (Political Science) 18 शारीरिक शिक्षा (Physical Education)
04 अर्थशास्त्र (Economics) 19 गृह विज्ञान (Home Science)
05 समाजशास्त्र (Sociology) 20 पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences)
06 इतिहास (History) 21 मानवशास्त्र (Anthropology)
07 भूगोल (Geography) 22 संगीत (Music)
08 भौतिकी विज्ञान (Physical Sciences) 23 कला मंच-नृत्य, नाटक, थियेटर (Performing Arts – Dance, Drama, Theatre)
09 गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences) 24 फाईन आर्ट एवं मूर्तिकला (दृश्य कलाएँ) (Fine Art and Sculpture – Visual Arts)
10 रसायन विज्ञान (Chemical Sciences) 25 योग (Yoga)
11 जीवन विज्ञान (Life Sciences) 26 लोक प्रशासन (Public Administration)
12 कम्प्यूटर साइंस एण्ड एप्लीकेशन (Computer Science & Applications) 27 स्त्रा और स्त्रातेजिक अध्ययन (Defence And Strategic Studies)
13 वाणिज्य (Commerce) 28 दर्शन शास्त्र (Philosophy)
14 विधि (Law) 29 प्रबंधन (Management)
15 संस्कृत (Sanskrit) 30 जन संचार और पत्रकारिता (Mass Communication & Journalism)
विशेष निर्देश: गणितीय विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, कला मंच, संगीत विषयों के लिए विशेष पेपर-2 संरचना है। कृपया आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए निर्देशों का अवलोकन करें।

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (General) ₹350.00
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ₹250.00
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग ₹200.00

शुल्क वापसी: छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क CGSSB द्वारा वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जायेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने भुगतान किया है।

महत्वपूर्ण: बिना आवेदन शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

परीक्षा पद्धति (Exam Pattern)

CG-SET परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective Type) होंगे। किसी भी प्रश्न पत्र में ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) नहीं होगा।

प्रश्न पत्र अंक प्रश्नों की संख्या समय
Paper-I 100 50 प्रश्न (सभी अनिवार्य) 1 घंटा (10:00 – 11:15 AM)
Paper-II 200 100 प्रश्न (सभी अनिवार्य) 2 घंटे (2:00 – 4:15 PM)

Paper-I (प्रथम प्रश्न पत्र)

  • सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है।
  • यह सामान्य प्रकृति का है।
  • इसमें अभ्यर्थियों की पठन-पाठन एवं अनुसंधान की प्रवृत्ति, तार्किक क्षमता, समझने की योग्यता, विस्तृत एवं विविध सोच, सामान्य जागरूकता आदि का परीक्षण किया जाएगा।
  • प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का होगा।
  • दृष्टि बाधित अभ्यर्थियों के लिए प्राथमिक/चित्रात्मक प्रश्नों के स्थान पर गद्यांश आधारित प्रश्न समान संख्या एवं समान अंकों के साथ निर्धारित किये जायेंगे।

Paper-II (द्वितीय प्रश्न पत्र)

  • अभ्यर्थी द्वारा चयन किये गये विषय के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित।
  • प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का होगा।
महत्वपूर्ण: किसी भी प्रश्न पत्र में ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) नहीं किया जायेगा।

परीक्षा परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया एवं मापदण्ड

  • परीक्षा परिणाम “TOP 6%” उम्मीदवारों के आधार पर घोषित किया जाएगा।
  • जो उम्मीदवार Paper-I एवं Paper-II दोनों में शामिल होते हैं एवं दोनों पेपरों को मिलाकर न्यूनतम अंक प्राप्त करते हैं:
    • सामान्य वर्ग (General): 40%
    • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC-NCL/PwBD/Transgender): 35%
  • उपरोक्त मापदण्ड को पूरा करने वाले शीर्ष 6% उम्मीदवारों को Assistant Professor की पात्रता के लिए योग्य घोषित किया जाएगा।
  • यह योग्यता मापदण्ड अंतिम एवं बंधनकारी है।

दिव्यांगजन हेतु सुविधाएं (PwBD Facilities)

  • दिव्यांगजनों को सहलेखक (Scribe) की सुविधा CGSSB द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदान की जाएगी।
  • विषयवार उपयुक्त चिन्हांकित दिव्यांगता के प्रकार की सूची निम्नानुसार है:
    • मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विषय: B, LV, HH, OA, OL, BL, BA, OAL, BLOA, DW, AAV, SLD, LC, MDY, SD, SI
    • विज्ञान एवं वाणिज्य विषय: LV, HH, OA, OL, BL, DW, AAV, SLD, MDY, LC, SD, SI
    • संगीत: B, LV, OA, OL, BL, BA, BLA, OAL, BLOA, DW, AAV, SLD, LC, MDY, SD, SI
    • कला मंच (नृत्य/नाटक/थियेटर): LV, HH, DW, AAV, SLD, LC
    • फाईन आर्ट एवं मूर्तिकला: B, LV, HH, OL, BL, DW, AAV, SLD, LC, MDY, SD, SI
    • शारीरिक शिक्षा एवं योग: LV, D, HH, DW, AAV, SLD, LC

शब्द-संक्षेप: B=Blind, LV=Low Vision, D=Deaf, HH=Hard of Hearing, OA=One Arm, OL=One Leg, BA=Both Arms, BL=Both Leg, OAL=One Arm and One Leg, BLOA=Both Leg & One Arm, BLA=Both Legs Arms, CP=Cerebral Palsy, LC=Leprosy Cured, Dw=Dwarfism, AAV=Acid Attack Victims, MDy=Muscular Dystrophy, ASD=Autism Spectrum Disorder, ID=Intellectual Disability, SLD=Specific Learning Disability, MI=Mental Illness, MD=Multiple Disabilities, SD=Spinal Deformity, SI=Spinal Injury.

परीक्षा केन्द्र

परीक्षा 10 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी:

क्र. जिला का नाम जिला कोड महाविद्यालय का नाम दूरभाष नंबर
1 सरगुजा (अम्बिकापुर) 11 राजीव गांधी शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, अम्बिकापुर 07774-230921
2 कोरिया (बैकुण्ठपुर) 12 शासकीय महाविद्यालय, बैकुण्ठपुर (कोरिया) 07836-232252
3 बिलासपुर 13 शासकीय ई. राघवेन्द्र राव, स्नातकोत्तर विज्ञान महा., बिलासपुर 07752-246430
4 धमतरी 15 बाबू छोटेलाल शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, धमतरी 07722-237933
5 दुर्ग 16 विश्वनाथ तामस्कर शासकीय कला एवं विज्ञान महा., दुर्ग 0788-2211688
6 जगदलपुर (बस्तर) 17 शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, जगदलपुर 07782-229340
7 कांकेर 20 भानुप्रतापदेव शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, कांकेर 07868-222028
8 रायगढ़ 24 किरोझीमल शास. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ 07762-222966
9 रायपुर 25 शासकीय नागार्जुन पी.जी. विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर 0771-2263131
10 राजनांदगाँव 26 शासकीय पी.जी. दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगाँव 07744-225036

प्रवेश-पत्र (Admit Card)

  • प्रवेश-पत्र परीक्षा के लगभग 07 दिन पूर्व CGSSB वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा (28 सितंबर 2026 – संभावित)।
  • अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जावेगा।
  • परीक्षा पश्चात् भी प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखें।
  • प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और केवल एक तरफ प्रिंट करें।

परीक्षा दिवस हेतु दिशा-निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो पहचान पत्र (Voter ID / Driving License / PAN Card / Aadhaar Card) लाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें।
  • प्रथम पाली (Paper-I) के लिए सुबह 9:30 बजे एवं द्वितीय पाली (Paper-II) के लिए दोपहर 1:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा।
  • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आएं।
  • काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैलिन, बैंगनी रंग के कपड़े पहनना वर्जित है।
  • फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
  • कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
  • परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं अंतिम आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्केल, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

परीक्षा कक्ष में प्रवेश हेतु अनुमत सामग्री

  • ✅ प्रवेश पत्र (Admit Card)
  • ✅ काला या नीला बॉल पॉइंट पेन
  • ✅ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (Voter ID / Driving License / PAN Card / Aadhaar Card)

दावा/आपत्ति प्रक्रिया

  • परीक्षा उपरांत CGSSB द्वारा जारी मॉडल उत्तर पर आपत्ति होने पर नियत अवधि के भीतर सप्रमाण दावा/आपत्ति दर्ज करनी होगी।
  • गाइड बुक का प्रमाण मान्य नहीं होगा।
  • ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करने हेतु प्रति प्रश्न ₹50/- शुल्क (ऑनलाइन) देना होगा।
  • डाक/ई-मेल द्वारा या CGSSB में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  • प्रत्येक प्रश्न का दावा/आपत्ति अलग-अलग प्रस्तुत करना होगा।
  • विषय विशेषज्ञों द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

हेल्पलाइन एवं सहायता

  • 📞 हेल्पलाइन नंबर (कार्य दिवस): 0771-2972780 (प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक)
  • 📱 मोबाइल नंबर (अवकाश दिवस): 8269801982 (प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक)
  • 🌐 आधिकारिक वेबसाइट: vyapamcg.cgstate.gov.in अथवा cgssb.cgstate.gov.in

महत्वपूर्ण निर्देश

  • अभ्यर्थी स्वयं अपनी पात्रता की जांच करें एवं पात्र होने पर ही आवेदन करें।
  • आवेदन में दी गई जानकारी की पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
  • आवेदन सफलतापूर्वक SUBMIT करने के बाद ही आवेदन मान्य होगा।
  • आवेदन का प्रिंट आउट अनिवार्य रूप से लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी एवं अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी।
  • परीक्षा परिणाम के साथ अंतिम उत्तर जारी किया जाएगा। अंतिम उत्तर पर पुनः दावा/आपत्ति मान्य नहीं होगा।
  • पुनर्गणना/पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं है।
  • CGSSB का दायित्व मात्र परीक्षा आयोजित कर परीक्षा परिणाम जारी करने तक सीमित है।
  • अंग्रेजी तथा हिन्दी में मुद्रित प्रश्नों में किसी भी प्रकार का अन्तर पाये जाने पर अंग्रेजी में मुद्रित प्रश्न ही अंतिम माना जायेगा।
  • परीक्षा का आयोजन अपरिहार्य कारणों से कभी भी स्थगित अथवा निरस्त किया जा सकता है, इसके लिए कारण बताने की बाध्यता नहीं होगी।

आवेदन कैसे करें

  1. CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in अथवा cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करें (एक बार पंजीकरण करने के बाद बार-बार व्यक्तिगत जानकारी नहीं भरनी होगी)।
  3. अपना लाइव फोटो (हल्के रंग के बैकग्राउंड में) .jpg/.jpeg फॉर्मेट में (50 KB से 100 KB) अपलोड करें।
  4. अपने हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति अपलोड करें।
  5. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  7. भुगतान के पश्चात् “SUBMIT” बटन पर क्लिक करें।
  8. आवेदन की पावती एवं भुगतान की रसीद का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण: आवेदन पत्र को SUBMIT करने के पश्चात् Application Status के सामने “Submitted” एवं Payment Status के सामने “Paid” दर्शित होना चाहिए। ऐसा न होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Disclaimer: CG Job Alert कोई सरकारी संस्था नहीं है और न ही किसी सरकारी विभाग या CGSSB का प्रतिनिधित्व करता है। यह पोस्ट उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के आधार पर स्वतंत्र रूप से तैयार की गई है। आवेदन करने से पहले रिक्तियों, आरक्षण, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य निर्देशों की पुष्टि Official Notification एवं CGSSB की वेबसाइट से अवश्य करें।

Comments