Skip to main content
Skip to main content
Latest Updates Latest Chhattisgarh government job updates, admit cards and results.

जिला - कबीरधाम वॉक इन इन्टरव्यू रेडियोलॉजिस्ट की निर्धारित नियमानुसार संविदा पदो में नियुक्ति हेतु (End Date: 31/03/2025)

जिला-कबीरधाम(छ.ग.) कार्यालय मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी,

"वॉक इन इन्टरव्यू"

Notification: जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत रेडियोलॉजिस्ट की निर्धारित नियमानुसार संविदा पदो में नियुक्ति हेतु (वॉक इन इन्टरव्यू) कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कबीरधाम में आयोजित किया जाना है। इच्छुक पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ साक्षात्कार हेतु उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। विज्ञापित पदो के सम्मुख दर्शाये निर्धारित तिथि समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को स्वीकार नही किया जावेगा। 

साक्षात्कार दिनांक:     प्रति सोमवार (शासकीय अवकाश के अतिरिक्त)

पंजीयन हेतु निर्धारित समय:     सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक

नियुक्ति:     31/03/2025 तक

kawardha post list
kawardha post list


नियम एवं शर्ते :-

1.उपरोक्त पदो पर आवेदन के समय मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल / संस्था / विश्वविद्यालय से शैक्षणिक योग्यता, अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र पंजीयन की स्वप्रमाणित छायाप्रति आवेदन फार्म के साथ अनिवार्यतः संलग्न करें एवं मूल प्रमाण पत्र साथ में लावे |

2.अभ्यर्थी की आयु आवेदन के समय कम से कम 18 वर्ष एवं अधिकतम 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु की गणना विज्ञापन वर्ष के दिनांक 01 जनवरी 2024 से की जावेगी

3.यह सभी पद पूर्णतः संविदा आधारित है, जो कि .. शासन संविदा अधिनियम के अंतर्गत नियंत्रित होंगे।

4.मासिक मानदेय के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार के भत्ते की पात्रता नहीं होगी।

5.उक्त नियुक्ति 31 मार्च 2025 तक होगी जो कि अवधि समाप्ति पश्चात स्वमेव समाप्त हो जायेगी

6.वॉक इन इंन्टरव्यू में अथ्यार्थियों का चयन शासन द्वारा दिये गये मापदंडो अनुसार ही होगा।

7.Walk-in Interview के समय निम्न अभिलेखो की मूल प्रति के साथ अभ्यार्थी को उपस्थित होना अनिवार्य है

  • 10 वीं बोर्ड परीक्षा की अंक सूची
  • 12 वीं बोर्ड परीक्षा की अंक सूची
  • स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा के समस्त सेमेस्टरे / वर्षो की अंकसूची / उपाधि
  • संबंधित पद के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अंकों की सूची (अनंतिम एवं अपूर्ण पंजीकरण के लिए आवेदन मान्य नहीं हैं।
  • संबधित काउसिंल का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया स्थायी जाति प्रमाण पत्र।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र |
  • अनुभव प्रमाण पत्र - यह केवल शासकीय संस्थान एवं सार्वजनिक संस्थानों तथा शासकीय वित्तीय सहायता प्राप्त संस्थानों (SHRC) या उपक्रम का ही मान्य होगा न्यूनतम एक वर्ष का शासकीय अनुभव पूर्ण होने पर ही अनुभव का अंक प्रदाय किया जायेगा अनुभव पत्र पर जावक क्रमांक एवं दिनांक अंकित होना अनिवार्य होगा।
  • उक्त अभिलेखों छायाप्रति का एक स्वप्रमाणित सेट अभ्यार्थियों को पंजीयन के समय प्रस्तुत करना होगा।
8.अंतिम चयन सूची निम्नांकित आधार पर बनाई जावेगी

  • शैक्षणिक योग्यता में प्राप्तांको का प्रतिशत का 70 प्रतिशत अंक
  • अनुभव प्रति पूर्ण वर्ष हेतु 2 अंक ( कुल 10 अंक अधिकतम)
  • साक्षात्कार • 20 अंक


9.जिला खनिज न्यास निधि समिति के निर्णय अनुसार उक्त अवधि की वृद्धि की जा सकती है। नियमित भर्ती किये जाने पर संविदा पद स्वतः निरस्त हो जायेंगे

10.उक्त पदो के लिये प्रवर्गवार प्रतिक्षा सूची भी जारी किया जायेगा जिसकी वैधता जारी दिनांक से एक वर्ष तक अथवा नवीन भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होने, जो पहले हो तक रहेगी।

11.उक्त संविदा पद अस्थानांतरणीय होगा तथा नियुक्ति आदेशानुसार पदस्थापना स्थल मे उपस्थिति देना एवं मुख्यालय निवास करना अनिवार्य होगा

12. चयनित अभ्यर्थी को त्याग पत्र देने के पूर्व 01 माह पहले सूचना देना होगा अन्यथा उनके द्वारा 01 माह का वेतन जमा किया जायेगा। इसी प्रकार नियोक्ता द्वारा 01 माह का नोटिस देकर संविदा नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।

13. चयनित उम्मीदवारो की सूची, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कबीरधाम के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट http://kawardha.gov.in पर देखा जा सकता है।

14. उपरोक्त पदों पर भर्ती के दौरान उत्पन्न किसी भी विवाद एवं समस्याओं पर अंतिम निर्णय चयन समिति एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कबीरधाम .. का होगा।

15. योग्य उम्मीदवार नहीं होने की दशा में चयन समिति द्वारा भर्ती निरस्त कर पुनः पद विज्ञापित कराया जा सकता है

 Useful Links
Official Website:    Click Here
Download Notification:    Click Here

Comments