Skip to main content
Skip to main content
Latest Updates Latest Chhattisgarh government job updates, admit cards and results.

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलग्रहण विकास पर संविदा भर्ती (Sukma District)

कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक - WCDC सुकमा, जिला-सुकमा (छ.ग.)

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलग्रहण विकास घटक - 2.0 अंतर्गत WC स्तर पर संविदा भर्ती में कुल 02 माईक्रोवाटरशेड सचिव संविदा पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदित पदो के संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट www.sukma.gov.in पर अपलोड की गई है तथा कार्यालय कलेक्टर के सूचना पटल में भी अवलोकन किया जा सकता है। आवेदक दिए गए निर्धारित प्रारूप में ही अंतिम तिथि दिनांक 24/01/2025 सायं 05:30 बजे तक कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC जिला - सुकमा (छ.ग.) पिन कोड 494111 में पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

छत्तीसगढ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी (CGSWMA) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर, कृषक नगर, लाभाण्डी, रायपुर, छ.ग. शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर के पत्र क्रमांक / 1900 / एफ - 02/04/WDC2.0/2015/14-2 रायपुर, दिनांक 28.09.2022 के द्वारा प्राप्त निर्देश के परिपालन में WDC-PMKSY 2.0 / 1 परियोजना के सफल संचालन हेतु परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी (PIA) स्तर पर निम्नांकित संविदा पदो के सम्मुख दर्शाये गये वांछित अर्हतानुसार नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है :-

PM Krishi Sechai bharti sukma



चयन प्रक्रिया :-

1. प्राप्त आवेदन पत्रो का चयन समिति द्वारा सूक्ष्म जांच कर नियमानुसार मेरिट सूची तैयार किया जायेगा।

2. तैयार मेरिट सूची से रिक्त पदो के विरूद्व तीन गुना अभ्यार्थियो को मूल प्रमाण पत्रो की जांच हेतु बुलाया जायेगा तदोपरांत ग्राम सभा द्वारा चयनित / अनुमोदित अभ्यर्थी का नियुक्ति ओदश उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC द्वारा जारी किया जावेगा ।

 

नियम व शर्ते :-

1. यह पद पूर्णतः अस्थायी है। उपरोक्त पदो पर होने वाला व्यय योजना से प्रतिपूर्ति योग्य होगा। योजना समाप्त होगा योजना समाप्त होने पर यह पद स्वयंमेव समाप्त हो जायेंगें। किसी भी परिस्थिति में राज्य शासन द्वारा इन पदो का व्यय भार वहन नही किया जावेगा ।

2. विज्ञापित पदो के लिये योजना में निर्धारित मासिक संविदा वेतन के अलावा अन्य किसी प्रकार वेतन-भत्ते की पात्रता नही होगी ।

3.
आवेदन पत्र बंद लिफाफे में कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला सुकमा (छ.ग.) में प्राप्त होने के अंतिम तिथि 24.01.2025 को कार्यालयीन समय सायं 05.30 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर / स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी आवेदन स्वीकार किये जावेगें। समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रो पर विचार नही किया जावेगा ।


4. दो पासपोर्ट साईज के फोटो (एक आवेदन पत्र में लगा हो) एक लिफाफा जिसमें आवेदित पद का नाम एवं आवेदक का पूर्ण पता सहित पांच रूपये का डाक टिकट लगा हो संलग्न करें। शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, अनुभव,जाति प्रमाण पत्र यदि आवश्यक हो तो निवास प्रमाण पत्र स्वंय द्वारा सत्यापित प्रतिया संलग्न करें।
5. संविदा नियुक्ति हेतु जिला स्तर पर गठित चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा ।
6. छ.ग. शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था का ही अनुभव प्रमाण पत्र मान्य होगा । विज्ञापित पद प्रमाण पत्र के संबंध में यह स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए कि आवेदक संबंधित संस्था में कितने मासिक वेत पर कब से कब तक कार्यरत रहा है।
7. आवेदन पत्र कार्यालय में उपस्थित हो कर एवं पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी स्वीकार होगें ।

8.
जन्म तिथि प्रमाण पत्र (हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी / मैट्रकुलेशन) जीवित रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आरक्षित पदो हेतु प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न करना अनियार्य है ।


9. आवेदक अपनी अर्हता की स्वंय जॉच करें तथा विज्ञापित पद के लिए निर्धारित अर्हता / शर्तो को पूरा करने पर ही आवेदन भेजे। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में न होने / अपूर्ण / अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों को अमान्य कर दिया जावेगा ।



10. उपरोक्त विज्ञापन में दर्शाए गए की संख्या में वृद्धि या कमी करने एवं आवेदन पत्रो पर विचार करने / स्वीकार / अस्वीकार करने तथा नियुक्ति संबंधी समस्त प्रक्रिया में कलेक्टर सह अध्यक्ष WCDC जिला सुकमा छ.ग. का अंतिम निर्णय मान्य होगा।


11. विज्ञापन में दर्शित अर्हता / योग्यता / पात्रता इत्यादि में भिन्नता पाये जाने पर योजना के दिशा-निर्देश में अंकित अनुसार ही अंतिम रूप से मान्य होगा ।
12. नियुक्ति की शर्ते तथा आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट www.sukma.gov.in पर देखा जा सकता है।

Useful Link
Official Website            Click Here

Official Notification        Click Here

Comments